मिनी कंप्यूटर क्या है और इसके प्रकार (Mini Computer In Hindi)

Mini Computer Kya Hai In Hindi: अपने आकार और गुणों के आधार पर कंप्यूटर अनेक प्रकार के होते हैं जिनके बारे में हमने आपको अपने पिछले लेखों में बताया है, आज के इस लेख में हम आपको कंप्यूटर के ही एक महत्वपूर्ण प्रकार Mini Computer के बारे में बतायेंगे.

इस लेख में आपको जानने को मिलेगा कि Mini Computer क्या है, मिनी कंप्यूटर को किसने और कब बनाया, मिनी कंप्यूटर के प्रकार, मिनी कंप्यूटर की विशेषतायें, मिनी कंप्यूटर का उपयोग कहाँ किया जाता है तथा मिनी कंप्यूटर के फायदे और नुकसान क्या है.

अगर आप लेख को अंत तक पढ़ते हैं तो आपको मिनी कंप्यूटर के विषय में उपरोक्त सभी जानकारी प्राप्त हो जायेगी. तो चलिए आपका अधिक समय ना लेते हुए शुरू करते हैं आज का यह लेख, और जानते हैं मिनी कंप्यूटर क्या है हिंदी में विस्तार से.

मिनी कंप्यूटर क्या है (What is Mini Computer in Hindi)

एक मिनी कंप्यूटर एक प्रकार का कंप्यूटर है जिसमें एक बड़े कंप्यूटर की अधिकांश विशेषताएं और क्षमताएं होती हैं लेकिन यह आकार में छोटा होता है.

मिनी कंप्यूटर क्या है और इसके प्रकार (What is Mini Computer In Hindi)

मिनी कंप्यूटर एक मध्यम आकार के कंप्यूटर होते हैं, जिसमें साधारण कंप्यूटर के सभी गुण मौजूद होते हैं. मिनी कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से अधिक Powerful होते हैं लेकिन मेनफ़्रेम कंप्यूटर और सुपर कंप्यूटर की तुलना में बहुत कम Powerful होते हैं. एक मिनी कंप्यूटर माइक्रो और मेनफ़्रेम के बीच का कंप्यूटर होता है, इसलिए इसे Mid Range System भी कहा जाता है.

मिनी कंप्यूटर पर एक साथ कई यूजर मिलकर काम कर सकते हैं. यह कंप्यूटर multiprocessing system पर आधारित होते हैं, क्योंकि इनमें दो या दो से अधिक प्रोसेसर होते हैं.

मिनी कंप्यूटर का उपयोग व्यापारों में, फाइल प्रबंधन, डेटाबेस प्रबंधन, इन्वेंट्री प्रबंधन, बिलिंग, अकाउंटिंग आदि काम में किया जाता है. मिनी कंप्यूटरों को 1960 के दशक के मध्य में विकसित करना शुरू किया गया था. 

मिनी कंप्यूटर का इतिहास (History of Mini Computer in Hindi)

दुनिया का पहला मिनी कंप्यूटर IBM कंपनी ने बनाया था. IBM ने लगभग 1960 के दशक में PAP 1 (Programmable Data Processor 1) नाम का मिनी कंप्यूटर बनाया. यहीं से मिनी कंप्यूटर की शुरुवात हुई. PAP 1 एक बहुत ही लोकप्रिय मिनी कंप्यूटर है, IBM ने इस कंप्यूटर को बिज़नस को ध्यान में रखकर बनाया था.

मिनी कंप्यूटर को आकार में माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा बनाया गया था तथा इसकी कीमत भी माइक्रो कंप्यूटर से बहुत अधिक थी. PAP 1 की कीमत उस समय 16000 अमेरिकी डॉलर थी, जो कि भारतीय रूपये में बहुत अधिक कीमत है. टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ आज मिनी कंप्यूटर आकार में भी कुछ छोटे हो गए हैं, और इनकी कीमत ही कम हो गयी है.

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण (Example of Mini Computer in Hindi)

मिनी कंप्यूटर के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं –

  • IBM’s AS/400e,
  • Honeywell200,
  • TI-990
  • Control data’s CDC 160A and CDC 1700
  • Interdata 7/32 and 8/32
  • Apple Mac mini

मिनी कंप्यूटर के प्रकार (Types of Mini Computer in Hindi)

आजकल हम दैनिक जीवन में अनेक प्रकार के मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल गैजेट के रूप में करते हैं. कुछ मिनी कंप्यूटर के बारे में हमने आपको इस लेख में नीचे बताया है.

1 – Smartphone (स्मार्टफ़ोन)

Smartphone का कांसेप्ट Apple ने 2007 में पेश किया था, तब से स्मार्टफोन पूरी दुनिया में बहुत लोकप्रिय हो गया. स्मार्टफोन मिनी कंप्यूटर के एक प्रकार हैं, जिसका उपयोग फोन कॉल से लेकर अन्य कंप्यूटिंग प्रक्रियाओं के लिए किया जाता है. एंड्राइड स्मार्टफोन का उपयोग गेम खेलने, विडियो देखने, इन्टरनेट सर्फिंग तथा अन्य कंप्यूटिंग कार्यों के लिए किया जाता है.

2 – Tablet (टेबलेट)

टेबलेट भी एक मिनी कंप्यूटर का उदाहरण है, इनका उपयोग भी अनेक प्रकार के कंप्यूटिंग कार्यों के लिए किया जाता है. आजकल टेबलेट का उपयोग दैनिक कामों में व्यापक रूप से किया जाता है.

मिनी कंप्यूटर का चित्र
मिनी कंप्यूटर का चित्र

3 – iPad (आईपैड)

iPad Apple कंपनी के द्वारा प्रदान किया गया एक टैबलेट PC है. इसका उपयोग मनोरंजन, गेमिंग, सर्फिंग तथा अन्य प्रकार के कंप्यूटिंग कार्यों के लिए किया जाता है.

4 – Drawing Tables (ड्राइंग टेबल)

ड्राइंग टेबल का इस्तेमाल ग्राफिक डिजाइनरों द्वारा ड्राइंग और स्केचिंग के लिए किया जाता है. ड्राइंग टेबल फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर जैसे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम की मदद से ड्राइंग और स्केच को स्क्रीन पर बनाते हैं.

मिनी कंप्यूटर की विशेषतायें (Feature of Mini Computer in Hindi)

मिनी कंप्यूटर की कुछ प्रमुख विशेषतायें निम्नलिखित हैं –

  • मिनी कंप्यूटर एक मध्यम आकार के कंप्यूटर होते हैं. मेनफ़्रेम और सुपर कंप्यूटर की तुलना में छोटा और माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है.
  • मिनी कंप्यूटर Multi Tasking होते हैं, यह एक साथ में अनेक कार्यों को कर सकते हैं.
  • Multi Tasking के साथ – साथ मिनी कंप्यूटर Multi Processing होते हैं, इनमें दो या दो से अधिक प्रोसेसर होते हैं इसलिए एक समय में कई यूजर मिनी कंप्यूटर पर काम कर सकते हैं.
  • माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में मिनी कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता अधिक होती है.
  • मिनी कंप्यूटर का उपयोग अधिकतर छोटे संगठनों में किया जाता है.

मिनी कंप्यूटर के उपयोग (Uses of Mini Computer in Hindi)

मिनी कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है, इसके कुछ प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं.

  • मिनी कंप्यूटर का उपयोग बिज़नस में Accounting में किया जाता है.
  • इनका उपयोग फाइल, डेटाबेस, इन्वेंटरी आदि के प्रबंधन में किया जाता है.
  • विभिन्न विभागों में मेनफ़्रेम कंप्यूटर के Workload को कम करने के लिए मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है.
  • राजमर्रा के कामों जैसे कि विडियो एडिटिंग, गेमिंग, तथा अन्य कंप्यूटिंग कार्यों आदि में भी मिनी कंप्यूटर इस्तेमाल किये जाते हैं.
  • वैज्ञानिक गणनाओं में भी मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है.

मिनी कंप्यूटर के फायदे (Advantage of Mini Computer in Hindi)

मिनी कंप्यूटर के कुछ फायदे निम्नलिखित हैं –

  • मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल करना आसान है, कोई भी व्यक्ति थोड़े बहुत प्रिक्षिक्षण के द्वारा मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकता है.
  • मिनी कंप्यूटर आकार में छोटे होते हैं, इसलिए इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान में रखना आसान है.
  • माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में मिनी कंप्यूटर अधिक तेज और विश्वशनीय होते हैं.
  • मेनफ़्रेम कंप्यूटर की तुलना में इनकी कीमत बहुत कम होती है.
  • मिनी कंप्यूटर कम बिजली की खपत करते हैं.

मिनी कंप्यूटर के नुकसान (Disadvantage of Mini Computer in Hindi)

मिनी कंप्यूटर के कुछ नुकसान निम्नलिखित हैं –

  • हालाँकि मिनी कंप्यूटर मेनफ्रेम कंप्यूटर से सस्ते होते हैं लेकिन इतने सस्ते भी नहीं होते हैं कि एक सामान्य आय वाला यूजर आसानी से इन्हें खरीद सके. जैसे Apple के प्रोडक्ट.
  • मिनी कंप्यूटर में कीबोर्ड छोटा होता है, इसलिए टाइपिंग करने में समस्या हो सकती है.
  • मिनी कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता बहुत अधिक नहीं होती है, आपको डेटा स्टोर करने के लिए External Storage Device का इस्तेमाल करना पड़ सकता है.
  • कुछ मिनी कंप्यूटर बिना USB पोर्ट के आते हैं.
  • मिनी कंप्यूटर में CD और DVD ड्राइव नहीं होते हैं.

FAQ: Mini Computer Kya Hai

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण कौन – कौन से हैं?

मिनी कंप्यूटर के कुछ उदाहरण Apple Mac mini, IBM’s AS/400e, Honeywell200 आदि हैं.

मिनी कंप्यूटर का दूसरा नाम क्या है?

मिनी कंप्यूटर को Mid Range Computer या माध्यम आकार के कंप्यूटर भी कहा जाता है.

मिनी कंप्यूटर पर कितने व्यक्ति एक साथ कार्य कर सकते हैं?

मिनी कंप्यूटर में एक साथ अधिकतम 200 लोग कार्य कर सकते हैं.

दुनिया के पहले मिनी कंप्यूटर का नाम क्या है?

दुनिया का पहला मिनी कंप्यूटर PAP 1 (Programmable Data Processor 1) था, जिसे कि IBM ने 1960 के दशक में बनाया था.

इन्हें भी पढ़े

निष्कर्ष: मिनी कंप्यूटर क्या है हिंदी में

तो यह थी Mini Computer Kya Hai in Hindi के बारे में पूरी जानकारी. हमें पूरी उम्मीद है कि इस लेख को पढने के बाद आप मिनी कंप्यूटर के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे.लेकिन अभी भी आपके मन में इस लेख से जुड़े कोई डाउट है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं. हम जल्दी ही आपके सवालों का जवाब देने की कोशिस करेंगे.

अगर इस लेख से आपको कुछ सीखने को मिला है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करें, और इसी प्रकार के लेख पढने के लिए हमारे ब्लॉग पर आते रहिये.

Leave a Comment